फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

Sat, 14 Apr 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
मुशरान खां का फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन

मामूली बात से नाराज होकर एक लकड़ी कारोबारी ने खुद को अपने ही घर में गोली से उड़ा दिया। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मौके से आत्महत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।  

क्षेत्र के ग्राम खौंदलपुर निवासी इकराम खां लकड़ी का कारोबार करते हैं और उनका इकलौता पुत्र मुशरान खां (22) भी उनके साथ ही लकड़ी का कारोबार करता था। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे दोनों पिता-पुत्र लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्राली की तौल कराने के लिए नैनीताल हाईवे स्थित ग्राम विसारतनगर के एक धर्मकांटे पर गए थे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इकराम ने अपने पुत्र से लकड़ी की ट्राली के साथ प्लाईुवुड फैक्ट्री तक जाने को कहा। उसने ट्राली के साथ जाने से इंकार कर दिया। इसी को  लेकर  विवाद हो गया। बताते हैं कि मुशरान  धर्मकांटे से नगर के मोहल्ला भट्टीटोला स्थित अपनी ससुराल पहुंचा और पत्नी जुरखा बेगम से मुलाकात करके सीधे अपने घर पहुंच गया। बकौल परिजन, साढ़े नो बजे उसने तमंचे से अपने सिर में गोली मार ली। 

फायर की आवाज सुनकर घर और आसपास के लोग तत्काल जब मौके पर पहुंचे तो मुशरान खून से लथपथ घर के बरामदे में पड़ा था। सूचना पर तत्काल उसके पिता भी घर पहुंच गए। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, मगर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल भेज दिया। मगर, परिजन उसे रुद्रपुर ले जाने लगे, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया। परिजन शव को घर ले आए। कोतवाली प्रभारी सुनील अहलावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने तमंचा समेत शव को कब्जे में कर लिया। पालिकाध्यक्ष मोहम्मद हसन खां, गन्ना समिति चेयरमैन अमरजीत सिंह ढिल्लो, पूर्व सभासद आरिफ खां, आदि भी पहुंच गए। परिजनों ने शव का  पोस्टमार्टम कराने से मना किया, मगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक की पत्नी जुराबा बेगम ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि उसके पति का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, जिसका उपचार बरेली आदि स्थानों से चल रहा है। उसके पति ने स्वयं गोली मारकर आत्महत्या कर ली है, जिसमें किसी का कोई कसूर नहीं है। मृतक    अपने माता पिता का  इकलौता था और उसकी एक बहन है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें