फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भमरौआ फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार कर रहा एक युवक की ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन बिना कार्रवाई किए शव को घर ले गए और शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार रात को सिविल लाइंस थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक शव भवरौआ रेलवे ट्रैक के पास पड़ा है। सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जें में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने शव की आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया, तो युवक की शिनाख्त भमरौआ गांव निवासी नाजिम के रूप में हुई। जानकारी मिलने पर परिजन आ गए। शव देख कोहराम मच गया। बाद में परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव ले गए और सुपुर्दे खाक कर दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई थी। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें