फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर युवक की मौत  

Sat, 16 Jun 2018 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
प्रमोद यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विज्ञापन
 करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। युवक की एक माह पूर्व ही शादी हुई थी। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैे।   घटना शहजादनगर थाना क्षेत्र के झुनइया गांव की है।

गांव निवासी प्रमोद यादव रामपुर में एक प्लाई फैक्टरी में मजदूरी करता था। एक माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। शुक्रवार को प्रमोद अपनी ससुराल जाने वाला था। इससे पहले प्रमोद अपने घर में नल से पानी लेने गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान नल में आए करंट ने प्रमोद को अपनी चपेट में ले लिया।  जिससे प्रमोद झटपटाने लगा, प्रमोद को करंट की चपेट में आया देख मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद परिजनों ने किसी तरह युवक को करंट की चपेट से छुड़ाया।

आनन-फानन में परिजन प्रमोद को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन, अस्पताल में डाक्टरों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें