फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

Sun, 29 Jul 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
मिलक में सीएचसी पर बिलखते मृतक के परिजन।
विज्ञापन

विज्ञापन
रिश्तेदारी में आए एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मिलक कोतवाली क्षेत्र के कपनेरी गांव निवासी सिपाही लाल(28) अपनी रिश्तेदारी के घर  रविवार को कोतवाली क्षेत्र के धनेली उत्तरी गांव निवासी राजेश के घर पर आया था।

रिश्तेदारी में आते ही किसी व्यक्ति को अचानक मोबाइल पर काल आ गई ,लेकिन घर में सिग्नल न आने के कारण सिपाही अपने रिश्तेदार के मकान के छत पर चढ़ गए और मोबाइल पर  बात करने लगे। मकान की छत के पास से 11  हजार वोल्टेज के लाइन गुजर रही थी।इस बीच मोबाइल से बात करते हुए वह  करंट की  चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया। शोर मचने पर आसपास के लोग मदद को आए और उन्होंने पहले रेत में दबाकर होश में लाने की कोशिश की ,लेकिन सही न होने पर  रिश्तेदार नगर की सीएचसी पर एबुंलेंस से लेकर इलाज को लाए जहां पर डाक्टर ने करंट की चपेट में आए सिपाही लाल को मृत घोषित कर दिया।  उसकी पत्नी निशा का रोकर बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें