फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: झोलाछाप के इंजेक्शन से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। मेडिकल पर बैठे झोलाछाप के इंजेक्शन से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद झोलाछाप अपने मेडिकल का शटर गिराकर भाग गया। परिवार की ओर से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

ढकिया चौकी क्षेत्र के मधुकर गांव निवासी ग्रामीण सलीम (34) को बहुत तेज बुखार आया था। बुखार आने पर मधुकर गांव के एक मेडिकल स्टोर पर बैठे झोलाछाप ने अपने दो साथियों को भेज कर सलीम को ड्रिप लगा दी। ड्रिप लगाने के बाद उसमें इंजेक्शन लगाया गया। जिसके बाद पीड़ित की हालत बिगड़ने लगी। जिसमें शुक्रवार रात को उसकी मौत हो गई। इसके बाद झोलाछाप ने अपना मेडिकल का शटर गिरा दिया और वह भाग गया। झोलाछाप के प्रति परिवार वालों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें