फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में चोरी का प्रयास करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में लगे बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में मंगलवार देर रात को एटीएम को तोड़कर कैश निकालने की कोशिश करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक सरिया बरामद किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आंबेडकर पार्क के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा है। बैंक के बाहर ही एटीएम भी लगा हुआ है। बुधवार सुबह बैंक पहुंचने पर कर्मचारी ने एटीएम को टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए थे। उसका अगला हिस्सा उखड़ा हुआ था। वहीं, कैश बॉक्स के आगे का कवर भी टूटा था। बैंक प्रबंधक ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने बैंक प्रबंधक अरविंद कुमार की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिसके आधार पर पुलिस ने ज्वालानगर के कृष्णा बिहार निवासी अंकुश कुमार को फोटो चुंगी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई। इस दौरान पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि उसने ही बैंक एटीएम में चोरी का प्रयास किया था। वहीं, सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान की गई है। युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक सरिया बरामद किया गया है जिसकी मदद से तोड़फोड़ की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें