फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रात डिवाइडर से एक बाइक टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। वहीं, एक अन्य हादसा बाईपास पर हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में घुस गई। हालांकि, इस हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ।
विज्ञापन

ग्राम फैजनगर निवासी दिनेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश किसी काम से रामपुर आया था। रात करीब साढ़े नौ बजे वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था। उसके साथ अजीतपुर का उस्मान भी था। इस बीच दिनेश की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उस्मान घायल हो गया। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। सूचना पर अजीतपुर चौकी प्रभारी लखपत सिंह मौके पर पहुंच गए, जहां उन्होंने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भिजवा दिया, जबकि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसी समय दिल्ली लखनऊ हाईवे पर बने बाईपास पर बरेली की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि हादसे में कार सवार कोई भी चोटिल नहीं हुआ। अजीतपुर चौकी इंचार्ज लखपत सिंह ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें