फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई की टेंशन दूर करेगा योगासन

Mon, 02 May 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में योग करते माडर्न पब्लिक स्कूल के बच्चे।
विज्ञापन

विज्ञापन

 किताब का बोझ, क्लासमेट से आगे रहने की होड़ और दूसरे स्कूल-कालेज के मेधावियों को टक्कर देते हुए अव्वल साबित होने का जुनून...। यह कंपटीशन ही बच्चों में मानसिक तनाव का बड़ा कारण बन रहा है।

इसके दुष्परिणाम शारीरिक स्वास्थ्य के रूप में भी सामने आ रहे हैं। इससे निपटने के लिए सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल-कालेजों ने ‘योग’ का सहारा लिया है। अधिकतर स्कूलों में योग की क्लासेज चलाई जा रही हैं। क्लास वन से लेकर इंटरमीडिएट तक के बच्चों को इन योग क्लासेज में भेजा जा रहा है।   
विज्ञापन

 शहर के दयावती मोदी अकादमी, व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल, सेंट पाल्स सीनियर  सेकेंडरी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, मार्डन पब्लिक स्कूल, साईं गर्ल्स  पब्लिक स्कूल, किड्स गार्डन स्कूल में योग की क्लासेज चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन


योग प्रशिक्षकों की खासतौर पर इसके लिए नियुक्तियां की गई हैं। इन योग प्रशिक्षकों का काम बच्चों को उनकी उम्र के लिहाज से जरूरी योग क्रियायें सिखाना है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें