अग्रवाल सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस बीच सामूहिक यज्ञ कर विश्वशांति की कामना की गई। साथ ही 25 नवंबर को शोभायात्रा एवं वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शिवहरि गर्ग, हरीश चन्द्र अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद पंडित विश्वनाथ शर्मा ने सामूहिक यज्ञ किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विश्वशांति की कामना की। इसके बाद समाज के लोग ढोल नगाड़ों के साथ मिस्टन गंज पहुंचे, जहां बीस कुंटल मेवे के प्रसाद का वितरण किया गया।
सभा के अध्यक्ष पवन कुमार जैन ने बताया कि 25 नवंबर को शोभायात्रा एवं वार्षिकोत्सव धूमधाम मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रमोद कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, डॉ. अजय अग्रवाल, गिरीराज सरन अग्रवाल, शरद गुप्ता, विवेक सिंघल, शोभित अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, दीपक जिंदल आदि उपस्थित रहे। उधर, वैश्य महासम्मेलन की ओर से चंपा कुंवरि धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र अग्रवाल, पीयूष जिंदल, अनमोल कुमार अनुज, रविन्द्र अग्रवाल, रामआसरे गुप्ता, दीपक गोयल, गिरीश गुप्ता, सुनील अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। वैश्य समाज की ओर से अग्रसेन जयंती एवं वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। सिविल लाइंस स्थित सूर्या बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष लीना सिंघल, दीपक जिंदल, प्रतिभा अग्रवाल, रामगुप्ता, अतुल गुप्ता, शिवराज सरन अग्रवाल, गोपाल गुप्ता, प्रांजल गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।