फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एक्सईएन ने संविदा पर तैनात 12 लाइनमैनों को हटाया

Tue, 25 Feb 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिजली विभाग के मुख्य अभियंता मेरठ के आदेश पर एक्सईएन कर्मवीर सिंह ने नगर और क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्रों पर संविदा पर तैनात 12 लाइनमैनों को हटाकर विभाग में अन्य कर्मचारियों को कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन

एक्सईएन ने सोमवार को आदेश पत्र जारी कर विद्युत उपकेंद्र गोविंदपुरा से मोहम्मद अजीम, डिबडिबा से महीलाल, केमरी से श्रीपाल, बेगमाबाद से धर्मेंद्र कुमार, भोट से रामस्वरूप, बिलासपुर से वीरेंद्र पाल, कुआंखेड़ा से फुरकान, गोधी से निजाम खान, अनवरिया से सचिन कश्यप, अशोक नगर से करन सिंह, न्यू बिलासपुर खोदलपुर से राहुल सागर, रुद्रपुर बॉर्डर से विवेक कुमार को हटाने की कार्रवाई की है। उनके स्थान पर विभाग में तैनात 12 तकनीकी कर्मचारियों को कार्यभार दिया गया है। एक्सईएन ने बताया कि उक्त कार्रवाई बिजली विभाग के मुख्य अभियंता मेरठ के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें