फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं, रामपुर और अमरोहा के पहलवान जीते

Sun, 14 Feb 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगलिया आकिल गांव में चल रहे दंगल में रविवार को सात मुकाबले हुए। चार मुकाबलों के ही परिणाम निकले, तीन मुकाबले बराबरी पर रहे। पहला मुकाबला बदायूं के जगदीश और आगरा के यशपाल राणा के बीच हुआ, मुकाबले में बदायूं के जगदीश ने बाजी मारी।
विज्ञापन



गोरखपुर के विनोद और अमरोहा के ताबिश के बीच हुए दूसरे मुकाबले में विनोद ने बाजी मारी। तीसरी कुश्ती हरियाणा के सोनू और रामपुर के मजरा बढ़इयों वाला के मोहम्मद शरीफ के बीच हुई। मोहम्मद शरीफ ने जीत दर्ज की। चौथा मुकाबला नगलिया आकिल के खालीक और मोहम्मद शरीफ के बीच हुआ।


इसमें खालीक ने जीत दर्ज की। बिजनौर के राशिद और पंजाब के जावेद, मुरादाबाद के राजेश और बदायूं के रामसिंह और मेरठ के भूरा और देवरिया के विनोद के बीच कुश्ती बराबर रही। इस दौरान रहीस, कदीर, सद्दाम, अनीस, फुरकान, सलीम कुरैशी, हमीद, बाबू, भूरा, अफसर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें