फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में मेरठ और रामपुर के पहलवानों का दबदबा

Fri, 12 Feb 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सैदनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आकिल में चल रहे सात दिवसीय दंगल में शुक्रवार को भी पहलवानों ने दमखम दिखाया। शुक्रवार को पानीपत, मेरठ, रामपुर, गाजियाबाद, मुरादाबाद आदि जिलों के पहलवानों के बीच मुकाबले हुए। पहला मुकाबला देवरिया के विनोद कुमार और लोनी के रियाजुल के बीच हुआ। विनोद कुमार ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन



दूसरा मुकाबला मेरठ के अनुज और नगलिया आकिल के मुराद अली के बीच हुआ। मेरठ के अनुज ने बाजी मारी। तीसरा मुकाबला गोरखपुर के बंटा पहलवान और लोनी के रियाजुल के बीच हुआ। इस मुकाबले में भी रियाजुल ने बाजी मारी। चौथी कुश्ती घोसीपुरा के वसीम और रतनपुरा के इकबाल के बीच हुआ, जिसमें वसीम ने बाजी मारी।


पांचवां मुकाबला जटपुरा के वसीम और किशनपुर शाहबाद के मुरादअली के बीच हुआ। मुराद अली ने बाजी मारी। सोनीपत के हरेंद्र और मेरठ के भूरा के बीच आधे घंटे की कुश्ती के बाद भी कोई परिणाम नहीं निकला। हरियाणा के जुगेंद्र और मुरादाबाद के रिजवान के बीच कुश्ती हुई।
विज्ञापन



इसमें रिजवान ने बाजी मारी। हापुड़ के इरफान और मुरादाबाद के दानिश के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें दानिश ने जीत हासिल की। इस दौरान रहीस अहमद, कदीर अहमद, कुरैशी, हमीद, बाबू, अजगर कुरैशी, अनीस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें