फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर ग्रुप सेंटर के पहलवानों का दबदबा

Wed, 25 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
सीआरपीएफ सेंटर में कुश्ती प्रतियोगिता में एक दूसरे को चित करने के दांव में पहलवान।
विज्ञापन

विज्ञापन
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में अंतर रेंज कुश्ती एवं भारोत्तलन प्रतियोगिता की मंगलवार से शुरुआत हो गई। पहले दिन कुश्ती के तीन मुकाबले हुए, जिसमें दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर रामपुर ग्रुप केंद्र का दबदबा कायम रहा।

प्रतियोगिता की शुरुआत डीआईजी (जीसी) चंद्रभूषण ने सलामी लेकर की। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना का परिचय देते हुए उम्दा प्रदर्शन का आह्वान किया। मध्य क्षेत्र की अमेठी, रामपुर और लखनऊ रेंज के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन कुश्ती के तीन मुकाबले हुए। पहला मुकाबला रामपुर रेंज के अंजनी कुमार और अमेठी के कैलाश के बीच हुआ। इसमें कैलाश कुमार ने 7 प्वाइंट हासिल अंजनी कुमार 3 प्वाइंट हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में रामपुर ग्रुप केंद्र के रामलाल ने 6 प्वाइंट हासिल अमेठी के संजीव कुमार को शिकस्त दी। संजीव कुुमार एक भी प्वाइंट हासिल नहीं कर सके। तीसरा मुकाबला रामपुर रेंज के संजय कुमार व अमेठी के कन्हैया लाल के बीच हुआ। इस मुकाबले में भी संजय कुमार ने 1 प्वाइंट हासिल किया, जबकि कन्हैया लाल कोई प्वाइंट हासिल नहीं कर पाए। आयोजन में कृष्ण कुमार, शहनाज अली, सूरज झा, राणा प्रताप यादव, योगेंद्र सिंह डागर, सुधीर कुमार, विजय सिंह, रोहित त्रिपाठी, सुभाष चंद ने सहयोग किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें