फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में विवाद के बाद फंदे पर झूली विवाहिता मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। ससुराल में विवाद होने के बाद विवाहिता पंखें में दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल गई। जिससे विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की है। वहीं जानकारी पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

घटना स्वार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सीतारामपुर गांव की है। गांव निवासी विक्की की शादी करीब दो वर्ष पूर्व पटवाई थाना क्षेत्र निवासी पूजा (22) से हुई थी। बताया जाता है कि रविवार को पूजा का ससुराल में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद रविवार शाम को पूजा ने पंखें में दुपट्टे का फंदा बनाकर उस पर झूल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर तक पूजा के नजर न आने पर जब ससुरालीजनों ने उसे तलाश किया। इस दौरान पूजा के कमरे का दरवाजा बंद था, जिस पर परिजन घबरा गए और जब दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर पंखें पर दुपट्टे के फंदे पर पूजा का शव लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पूछताछ की। सीओ धर्म सिंह मार्छल ने बताया कि विवाहिता के फंदे पर झूलकर मौत होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं मिली थी। सीओ का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें