फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में महिलाओं ने उठाए मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। महिलाओं ने बेबाकी के साथ अपने मुद्दे और समस्याओं को उठाया। महिलाओं ने कहा कि सिर्फ चुनावी वादों या महिलाओं की समस्याओं को भाषण का हिस्सा बनाने से हालात सुधरने वाले नहीं है, इसके लिए सरकार को प्रभावी और ठोस प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में ज्योति कपूर ने कहा कि भले ही समय में बदलाव के साथ महिलाओं की स्थिति में सुधार हुआ हो लेकिन, आज भी महिला हिंसा और महिला संबंधी अपराधों में कमी नहीं आई है। सिर्फ चुनावी वादों या फिर संबोधन का हिस्सा बनाकर महिलाओं की समस्याओं को हल नहीं किया जा सकता, इसके लिए सरकार को ठोस और प्रभावी कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शक्तिस्वरूपा और आधी आबादी कहा जाता है लेकिन, कई मामलों और स्थानों पर इस बात की अनदेखी भी सामने आती है, जो कि गलत है।
कार्यक्रम में प्रीति कपूर ने कहा कि अमर उजाला की ओर से महिलाओं को जागरूक किए जाने का जो कार्य किया जा रहा है वो निश्चित रूप से सराहनीय है। समाचार पत्र के रूप में अमर उजाला महिलाओं को भी उनकी आवाज उठाने और समस्याओं को रखने के लिए अपराजिता कार्यक्रम के रूप में एक मंच प्रदान कर रहा है। करीब डेढ़ साल से चल रहे अभियान में लगातार महिलाओं को उनके अधिकारों और उनके लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जिससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वयं भी आगे बढ़ने की क्षमता दिखानी होगी, हर महिला में कोई न कोई प्रतिभा है लेकिन, घरेलू जिम्मेदारियों या अन्य वजह से अक्सर महिलाएं इनसे समझौता कर लेती हैं। कार्यक्रम में लीना मदान, सरला कपूर, रूपाली, शोभा, सुषमा कपूर, नीलम कपूर, रोली, पायल, नीतू, चित्रा, रीना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें