फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं निडर होकर बढ़ें आगे: नीलम गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत नगर के मोहल्ला खुर्मे वाली ज्यारत में महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में महिलाओं ने अपनी सुरक्षा को लेकर बेबाक बात रखी।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम गुप्ता ने कहा कि महिलाएं निडर होकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं है, हादसे किसी के भी साथ हो सकते हैं लेकिन, हैदराबाद, उन्नाव, संभल जैसी घटनाओं के बाद महिलाओं को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस अपना काम कर रही है, समाज को भी महिला सुरक्षा को लेकर आगे आने की जरूरत है।
शाहिना कौसर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में लगातार हुईं दुष्कर्म की वारदातें मानवता को शर्मसार करती हैं। तेलंगाना पुलिस द्वारा हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद जलाकर हत्या करने के आरोपियों के फरार होने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ में ढेर कर सही किया। मानवता को कलंकित करने वाले ऐसे लोगों के साथ ऐसा ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म या छेड़खानी की घटनाएं इसलिए भी होती हैं कि इनमें पीड़िता को न्याय पाने में लंबा अरसा लग जाता है और कई बार आरोपी छूट भी जाते हैं। अगर हर दुष्कर्म दोषी को सार्वजनिक रूप से यदि मौत की सजा दी जाए तो ऐसी घटना करने वालों के दिलों में कानून का डर पैदा होगा। जिससे ऐसी घटनाओं में काफी कमी आएगी।
विज्ञापन

सविता सक्सेना ने कहा कि महिलाएं जहां एक ओर देश और समाज को तरक्की की राह पर ले जाकर नाम रोशन कर रही हैं, वहीं कुछ कुंठित सोच के लोग दुष्कर्म और छेड़खानी जैसी घटनाएं कर मानवता को शर्मसार करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला, युवती और छात्रा घर से निकलते समय और वापस आते समय अपनी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से तैयार रहे। पर्स में चिली स्प्रे, सेफ्टी पिन जैसी कुछ ऐसा सामान रखें जो मुसीबत में आत्मरक्षा के काम आ सके। इस अवसर पर तरन्नुम नफीज, फरहा शब्बीर, राना खान, समीना, नूर आयशा, शम्मो बी, गुलनाज, रूखसार, सलमा, सबा तरन्नुम, निकहत, छोटी बेगम आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें