उत्तराखंड के थाना किच्छा के एक मोहल्ला निवासी महिला का आरोप है कि कुछ समय पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसके पति के जान पहचान के बाजपुर निवासी सोमेश्वर उर्फ सोनी का उसके घर पर आना जाना था। आरोपी ने महिला से शादी का झांसा दे रखा था।
16 अगस्त को आरोपी महिला को घुमाने के लिए ले गया। इस दौरान आरोपी ने अपने साथी के साथ महिला के साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी उसको अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में छोड़कर फरार हो गए। बाद में पीड़ित महिला थाने पहुंच गई। जहां उसने पुलिस को सारा मामला बताया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।