फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूना रहा आसमां, छाया रहा खाकी का खौफ

Fri, 19 Aug 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में रक्षाबंधन पर आसमान में कम उड़ती दिखी पतंगें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रक्षाबंधन का त्योहार बिन पतंगों के सूना माना जाता है। रक्षा बंधन पर पतंगाबाजी सालों से होती रही है। यह परंपरा पुरानी हो चुकी है,लेकिन पुलिस के खौफ ने इस दफा इस पंरपरा को ही तोड़ डाला। इसके पीछे वजह चाइनीज मांझा भी है।
विज्ञापन


शहर में चाइनीज मांझे से तमाम हादसे हुए,जिसके बाद पुलिस ने चाइनीज मांझे को लेकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस उन लोगों को भी पकड़ लिया जो बिना चाइनीज मांझे के पतंगबाजी कर रहे थे।

पिछले दिनों सिविल लाइंस क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस उन बच्चों को पकड़ लाई और उनकी पिटाई भी की,जिसके बाद सिख समाज के लोगों में उबाल आ गया था। सिख समाज के लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और एसपी आवास पर धरना भी दिया था। बाद में पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा।
विज्ञापन


आखिरकार पुलिस को उन बच्चों को छोड़ना पड़ा। हालांकि इसके बाद भी पुलिस की छापेमारी जारी रही। 

दिलीप कुमार और बन्ने भोपाली उड़ा चुके हैं पतंग
फिल्म स्टार दिलीप कुमार और बन्ने भोपाली जैसे लोग भी रामपुर में पतंगबाजी में अपना हाथ अजमा चुके हैं। जानकारों की मानें तो दिलीप कुमार जब रामपुर आए थे तब उन्होंने नवाब परिवार के सदस्यों के संग पतंगबाजी की थी। यही स्थिति बन्ने भोपाली की रही। बन्ने भोपाली भी रामपुर आते थे तो पतंगबाजी का शौक जरूर पूरा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें