फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पुत्र ने पिता समेत चार रिश्तेदारों पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खजुरिया (रामपुर)। बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। सुबह होते ही महिला की मौत की जानकारी मिलने पर उसके घर में कोहराम मच गया। मृतका के पुत्र ने तहरीर में पिता समेत चार लोगों पर हत्या कर फरार होने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस महिला की मौत को घरेलू कलह के चलते आत्महत्या बता रही है। फिलहाल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में 45 वर्षीय महिला की मंगलवार देर रात घर में ही संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। बुधवार सुबह महिला का शव देख घर में कोहराम मच गया। मृतका के बीस वर्षीय पुत्र ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि उसके नाना ने मौसी के नाम 40 बीघा जमीन कर दी थी। नाना ने उसकी मां को कृषि भूमि नहीं दी थी। इसके बाद से उसके पिता, दादी व अन्य रिश्तेदार मां को कई वर्षों से प्रताड़ित कर रहे थे। रिश्तेदारों के कहने पर उसके पिता मां के साथ मारपीट करते थे।
आरोप है कि मंगलवार रात सभी आरोपियों ने उसके पिता के साथ मिलकर उसकी मां की हत्या कर दी और फरार हो गए। पुत्र द्वारा महिला की हत्या की सूचना पर थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। थानाध्यक्ष बोबिन्द्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह में महिला द्वारा आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें