फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: छेड़खानी के विरोध में महिलाओं ने पटवाई थाना घेरा, किया हंगामा

Fri, 07 Aug 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। छेड़खानी की घटना से नाराज महिलाओं ने बृहस्पतिवार को पटवाई थाने पहुंचकर हंगामा किया। महिलाओं ने गांव के एक युवक पर छेड़खानी, धमकाने और धोखाधड़ी के आरोप लगाए। पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव की महिलाएं बृहस्पतिवार दोपहर थाने पहुंचीं। उनके साथ गांव के पुरुष भी मौजूद थे। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि गांव का एक युवक महिलाओं के साथ छेड़खानी करता है और किसी भी समय घरों में घुस जाता है। उनका आरोप है कि क्षेत्र में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे एसपी से शिकायत करेंगे।
महिला का आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे वह घर के दरवाजे पर खड़ी थी। तभी गांव के एक युवक ने उन्हें अकेला देखकर छेड़खानी की। विरोध करने पर वह धमकी देकर चला गया। महिला का कहना है कि जब वह इसकी शिकायत युवक के पिता से करने पहुंची तो उन्होंने गालियां दीं और मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

सीओ देवकी नंदन ने बताया कि मामले में युवक सुभाष और उसके पिता बृजमोहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया गया है।
0000
50 लाख रुपये लेकर समझौता करने का आरोप
पटवाई। महिलाओं का आरोप है कि युवक ने 22 जुलाई को गांव के पांच युवकों के खिलाफ मिलक थाने में एससी एक्ट और चाकू से हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका दावा है कि बाद में युवक ने मुकदमे को झूठा स्वीकार किया, लेकिन समझौते के नाम पर 50 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इसकी ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। महिलाओं का यह भी आरोप है कि युवक ने कहा कि मारपीट के एक अन्य मामले में वह 20 हजार रुपये लेकर समझौता कर चुका है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें