फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति रहें जागरूक

Fri, 07 Jun 2019 11:47 PM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत सिविल लाइंस क्षेत्र में महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
सिविल लाइंस क्षेत्र के कुंज विहार कालोनी में हुई गोष्ठी की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। गोष्ठी में विमला यादव ने कहा कि आज नगरीय क्षेत्रों में महिलाओं में तेजी से अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता का भाव बढ़ रहा है लेकिन, शिक्षा व सामाजिक चेतना के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अधिकारों के प्रति सजग नहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव से लेकर शहर तक हर महिला को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। जागरूक होकर ही महिला समाज व परिवार में अपना सही स्थान हासिल कर सकती है। सुभाषा अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को कमतर आंकने वाले लोगों की सोच भी बदलने की जरूरत है। लोगों को समझना चाहिए कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों की तरह अपनी योग्यता व प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाएं घर की चहारदीवारी से बाहर निकलकर आज हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। गोष्ठी के समापन पर ट्विकंल शर्मा की हत्या पर रोष जताते हुए दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई। साथ ही आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कठोर सजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


इस अवसर पर पुष्पा गुप्ता, कल्पना कपूर, दुर्गेश रस्तोगी, रागिनी, मधु वर्मा, रानी गुप्ता, पूनम गुप्ता, सीमा कपूर, सुनीता, अनामिका गुप्ता, किरन रस्तोगी, अंजू अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें