फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जंगल में घास छीलने गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। जंगल में घास छीलने गई महिला की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव में जंगली सुअरों के झुंड के हमले में महिला की मौत होने की चर्चा रही। महिला के हाथ पर गहरा जख्म मिला है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवार शाम चकरपुर कदीम गांव निवासी हमसाद (55) गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास छीलने गई थीं। ग्रामीणों ने बताया कि जंगली सुअर के हमले में महिला जख्मी हो गई थीं। हैरत की बात यह है कि महिला पर हमला हुआ तो किसी ने उसे नहीं देखा।
कुछ ग्रामीणों ने बताया कि महिला के काफी देर तक वापस नहीं आने पर साथ गई अन्य महिलाओं ने गन्ने के खेत में जाकर देखा। वहां महिला के हाथ पर गहरा जख्म था और वह बेहोश थीं। ग्रामीण तत्काल महिला को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, ग्रामीणों ने बताया कि महिला के परिवार में कोई नहीं है। उनकी एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। महिला के साथ उनकी बेटी के बच्चे रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि महिला की मौत के मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ग्राम प्रधान पति शिवचरण सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात जानवर के हमले में महिला की मौत बताई जा रही है, लेकिन हमला कब हुआ, यह किसी ने नहीं देखा है।
एसडीएम आदेश कुमार ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिली है। मौके पर लेखपाल को भेजा है। महिला की मौत कैसे हुई, इसकी जांच कराई जा रही है। वन विभाग को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें