फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एसपी के सामने महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

Thu, 23 Jul 2026 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सीआरपीएफ कर्मी के खिलाफ शारीरिक शोषण का मुकदमा दर्ज कराने वाली एक महिला ने इन्साफ की मांग पर बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर एसपी के सामने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस कर्मियों ने तत्काल उससे पेट्रोल की बोतल छीन ली। बाद में महिला को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में आत्मदाह का प्रयास करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में टांडा थाना क्षेत्र के नवाबपुरा निवासी मीरा कुमारी बुधवार दोपहर कलक्ट्रेट पहुंची। यहां डीएम कार्यालय से बाहर निकल रहे एसपी अनिल कुमार सिंह और एएसपी अनुराग सिंह से उसने सीआरपीएफ कर्मी के खिलाफ दर्ज शारीरिक शोषण के मुकदमे में कार्रवाई न होने की शिकायत की। महिला का कहना था कि आरोपी उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं है, जबकि वह गर्भवती है। उसने न्याय दिलाने की मांग की।
इसी दौरान महिला ने अचानक पेट्रोल की बोतल निकालकर अपने ऊपर छिड़कना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्काल बोतल छीन ली और महिला को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे थाने ले जाकर आत्मदाह का प्रयास करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि संबंधित महिला पहले भी कई मामले दर्ज करा चुकी है। सीआरपीएफ कर्मी से जुड़े मामले में पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। उनके अनुसार महिला की वर्तमान शिकायत निराधार है। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे मुचलके पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें