शाहबाद। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहित महिला ने अपने पति के तीन दोस्तों पर छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि उसका पति दिल्ली में काम करता है। कुछ समय पहले पति का फोन खराब होने के कारण, पति ने दोस्त आकाश राठौर के फोन से पत्नी से संपर्क कर बात की थी। इसी दौरान महिला का मोबाइल नंबर उस युवक के फोन में सेव हो गया था। आरोप है कि आकाश राठौर ने बाद में महिला को बार-बार फोन और सोशल मीडिया (फेसबुक) के माध्यम से कॉल कर परेशान करना शुरू कर दिया। यहां तक कि उसने वीडियो कॉल के जरिए भी महिला से बात करने की कोशिश की और फिर पैसे की मांग करते हुए ब्लैकमेल करने लगा।
महिला का आरोप है कि आरोपी युवक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसे गांव में भी परेशान करता है। जब महिला शिकायत लेकर आरोपी युवक आकाश राठौर के घर पहुंची, तो उसकी बहन ने भी उससे विवाद किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी आकाश राठौर, इसकी बहन, अंकित, रोहित के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। संवाद