फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

Fri, 25 Sep 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कचहरी परिसर में पति के साथ मारपीट के आरोप में घिरी महिला पूजा ने अब खुद पर मारपीट और पति पर जबरन तलाक लेने का आरोप लगाया है। उसने एसपी से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन


पूजा का आरोप है कि पति मुनीष राजपूत ने कम दहेज के कारण उसे छोड़कर बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली है। दो दिन पहले कचहरी परिसर में एक युवक को पीटने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद मुनीष राजपूत ने अपनी पत्नी पूजा और सास विमला देवी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कराया।
मुरादाबाद निवासी पूजा ने बृहस्पतिवार को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें उसने पति पर मारपीट का आरोप लगाया। पूजा ने रामपुर कोर्ट में परिवाद दायर किया है और बताया कि पति ने भी तलाक का मुकदमा दायर किया है, जिस पर उसने इलाहाबाद उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश लेने की बात कही है।
विज्ञापन

पूजा ने 22 सितंबर की घटना का जिक्र करते हुए पति व उसके साथियों पर गाली-गलौज, धमकी और मारपीट का आरोप लगाया है। उसने पति व साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की गुहार लगाई है। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें