फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मारपीट के आरोप में महिला ने बहू समेत 20 के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी बहू व उसके साथ आए करीब 20 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट व लूट करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अनवरिया तालिबाबाद निवासी वीरेंद्र कौर गिल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पुत्र व पुत्रवधू का विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते चार मई को उसकी बहू समरनदीप कौर के साथ जोगेंद्र सिह, भूपेंद्र सिंह उर्फ पिद्दा, गुरुपाल सिंह, अरतेजन सिंह व 10, 15 लोग उसके घर में घुस गए। इस दौरान उसकी बहू कहने लगी की अब यह पूरा घर मेरा है। मैं तुझको और तेरे दोनों बेटों यहां नहीं रहने दूंगी।
इसके बाद सभी आरोपी उसके साथ धक्का मुक्की व हाथापाई करते हुए घर में तोड़फोड़ करने लगे तथा उसके मकान पर जबरन कब्जा कर धक्के मारते हुए उसे घर से निकाल दिया। उसकी केयर टेकर पवनदीप कौर से भी मारपीट की। अलमारी के सारे दरवाजे तोड़कर कपड़े फेंक दिए और सोने की चेन व पचास हजार रुपये भी लूट लिए। तब ही से पीड़िता उनके डर से अपने घर नहीं जा पा रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर और कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें