सैदनगर। मुरसैना अजीमनगर रोड पर बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
गदरपुर निवासी नक्शे अली अपनी पत्नी भूरी और 10 साल के बेटे अली के साथ बाइक से खेमपुर रिश्तेदार के यहां शादी में जा रहे थे। मुरसैना के पास सामने से आ रहे बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े।
सूचना के बाद पुलिस भी आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला की उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन रामपुर के लिए रवाना हो गए। संवाद