फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सांप के डसने से महिला की मौत, झाड़-फूंक में गंवाया समय

Thu, 13 Aug 2026 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। देवरी बुजुर्ग निवासी सोनी बुधवार दोपहर करीब दो बजे घर में रोजमर्रा के काम निपटा रही थी। इसी दौरान अचानक सांप ने उसे डस लिया। महिला को सांप के काटने की जानकारी मिलते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में उसे पास के एक गांव में रहने वाले ओझा के पास लेकर पहुंचे। वहां झाड़-फूंक और टोटके किए गए, लेकिन महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन महिला को लेकर देर शाम नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां मौजूद चिकित्सकों ने महिला की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें