फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दढ़ियाल में प्रसव के दौरान महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत

Sat, 12 Sep 2026 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल। टांडा-बाजपुर मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर परिजनों ने नाराजगी जताई। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मोहब्बत नगर निवासी हाकिम अली ने बृहस्पतिवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर अपनी 35 वर्षीय पत्नी फिरदौस को टांडा-बाजपुर मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के मुताबिक, भर्ती कराने के बाद अस्पताल में उसका उपचार शुरू किया गया। उपचार के दौरान फिरदौस की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई।
परिजनों ने अस्पताल के प्रति नाराजगी जताई। जेठ कासिम अली ने बताया कि उपचार के दौरान फिरदौस की हालत लगातार बिगड़ती गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। फिरदौस के दो बच्चे हैं। सीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। घटना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें