फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: महिला और उसके बेटे से मारपीट, पांच नामजद समेत अन्य पर रिपोर्ट

Mon, 06 Jul 2026 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। ग्राम सिकंदराबाद में किराना दुकान पर बैठी महिला और उसके बेटे के साथ गाली-गलौज और मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद निवासी शकीना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी किराना दुकान पर बैठी थीं। आरोप है कि गांव के इंतजार, सानाबाज, फैजान, रिजवान, निजाम समेत अन्य लोग दुकान पर पहुंचे और उनके तथा उनके पुत्र के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर मां-बेटे के साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए।
सीओ पीपी सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें