बिलासपुर। नगर की एक विवाहिता ने अपने प्रेमी समेत कुछ लोगों पर धर्म परिवर्तन का विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत देकर मामले की जांच व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता ने बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसका एक पांच वर्षीय पुत्र है। कैंटर मालिक से जान-पहचान बढ़ने के बाद उसने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। पीड़िता ने अपने पति को तलाक दे दिया और प्रेमी के घर रहने लगी। आरोप है कि बाद में प्रेमी व उसके परिजन उसे धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर उसके साथ अमानवीय व्यवहार कर घर से निकाल दिया गया। कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद