रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर की एनएसएस इकाई ने मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशा न करने की शपथ ली। कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डॉ. पंकज बसोतिया ने विद्यार्थियों के जीवन पर नशे के नकारात्मक प्रभावों के बारे में जानकारी दी। सभी विद्यार्थी को इससे दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नशा न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि मानसिक और सामाजिक जीवन पर भी गहरा असर डालता है। अंग्रेजी विभाग सहायक आचार्य डॉ. नरेंद्र नेगी और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रंजू नेगी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव पर जागरूक किया।