फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के मामले में विवेचक ने दर्ज कराए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के आरोप में दर्ज मुकदमे की सुनवाई के दौरान विवेचक नरेंद्र त्यागी ने अपने बयान दर्ज कराए। अब्दुल्ला आजम और डॉ. तजीन फात्मा के अधिवक्ता मनु शर्मा ने गवाह से जिरह की। मामले की अगली सुनवाई पांच जनवरी को होगी।
विज्ञापन

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के मामले में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। पुलिस इस मामले में तीनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इस मामले में आजम खां, डॉ. फात्मा और अब्दुल्ला जमानत पर चल रहे हैं। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान मुकदमे के विवेचक नरेंद्र त्यागी से अब्दुल्ला आजम और डॉ. तजीन फात्मा के अधिवक्ता मनु शर्मा ने जिरह की। सुनवाई के दौरान आजम खां, अब्दुल्ला आजम और डॉ. तजीन फात्मा हाजिर नहीं हुए। उनकी हाजिरी माफी प्रार्थनापत्र अधिवक्ता के माध्यम से पेश किया गया। अब इस मामले की अगली सुनवाई पांच जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें