फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ईओ ने तलब किए 65 दुकानों के दस्तावेज, आज व्यापारियों के साथ बैठक में निकाला जाएगा हल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। किले से लगी दुकानों को शिफ्ट किए जाने के मामले में व्यापारियों के साथ अधिकारियों की बैठक नहीं हो सकी। अब यह बैठक मंगलवार को दोपहर एक बजे नगरपालिका में होगी। इस बीच ईओ ने इन 65 दुकानों के दस्तावेज मंगाए हैं, ताकि इस मामले में बीच का कोई हल निकाला जा सके।
विज्ञापन

रजा लाइब्रेरी की ओर जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण के लिए किले की दीवार से लगी 65 दुकानों को हटाए जाने की योजना है। इन दुकानों को यहां से हटाकर कहीं अन्य जगह शिफ्ट करने के लिए प्रशासन ने लिया फैसला लिया है। इसके लिए शनिवार को व्यापारियों से बातचीत भी की गई थी, लेकिन कोई हल नही निकल सका। इसके बाद सोमवार को एक साथ प्रशासन और व्यापारियों की बैठक रखी गई थी। दोपहर 12 बजे व्यापारियों का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन व्यापारी नगर पालिका नहीं पहुंचे। इसके बाद नगर पालिका की टीम ने दुकानदारों से दुकानों के कागज मंगवा लिए थे। कागज मंगवाने के बाद जांच करने के लिए कहा है। व्यापारी नेता संदीप अग्रवाल सोनी ने बताया कि व्यापारियों ने आपसी बातचीत की थी, जिसमें किसी की राय नहीं बन पाई। दुकानदारो का कहना है कि दुकानों का उनका मालिकाना हक है और वह अपनी दुकाने छोड़कर कही भी नहीं जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभी पालिका की ओर से कागज मांगे गए हैं जो सभी दुकानदारों ने दे दिए हैं। इसके बाद अब मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे के आसपास बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें