फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अब्दुल्ला के पैन कार्ड मामले में नहीं पहुंचा गवाह, सुनवाई टली

Fri, 26 Jul 2024 11:36 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में शुक्रवार को गवाह नहीं पहुंचा, जिस पर सुनवाई टल गई। अब इस मामले की सुनवाई 31 जुलाई को होगी। वर्ष 2019 में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में दो पैन कार्ड रखने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में उनके पिता आजम खां को भी भी नामजद किया गया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शुक्रवार को इस मामले में गवाह विवेचक दरोगा ऋषिपाल सिंह को पेश होना था। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी एवं भाजपा विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना के मुताबिक पैन कार्ड मामले में अब 31 जुलाई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


आजम के मामले में नहीं हो सकी सुनवाई
सपा नेता आजम खां के खिलाफ गंज थाने में दर्ज आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में भी सुनवाई नहीं हो सकी। सपा नेता के खिलाफ 2019 के लोकसभा चुनाव में गंज थाने में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बुधवार को इस मामले की सुनवाई होनी थी, जो नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 29 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें