फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पटाखों के लिए नहीं दिए रुपये तो किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 10 Apr 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। भाई की शादी के लिए आतिशबाजी करने के लिए रुपये नहीं दिए तो एक किशोर ने भाई की शादी वाले दिन ही कमरे में फांसी पर लटककर जान दे दी। किशोर की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोेकर बुरा हाल है। फिलहाल उसको सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।
विज्ञापन

खुदकुशी का यह मामला अजीम नगर थाना क्षेत्र के खेड़ाटांडा गांव का है। गांव निवासी किशोर राकिब (15) के बड़े भाई की शादी थी। राकिब के बड़े भाई की बरात जानी थी। बताते हैं कि भाई की शादी के लिए किशोर 50 हजार के पटाखे खरीदना चाहता था। लेकिन किशोर के परिजन किसी भी कीमत पर इतने रुपये देने को तैयार नहीं थे।
परिजन चाहते थे कम रुपयों में आतिशबाजी खरीदे। परिजनों ने जब उसकी यह डिमांड पूरी नहीं की तो वह नाराज हो गया और उसने भाई की शादी के दिन ही कमरे में जाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

परिजनों ने किशोर को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। किशोर को नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए किशोर को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। किशोर की मौत के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें