फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर रुक-रुक कर पड़ी बारिश, मौसम सुहावना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मंगलवार को भी दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश होने से पारा लगने से मौसम सुहाना हो गया। दिन भर बिजली के लोकल फाल्ट ने लोगों को परेशान कर दिया। बुधवार को भी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

रविवार की तड़के शुरू हुई झमाझम बारिश सोमवार को भी पूरे दिन होती रही। मंगलवार को भी सुबह से दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। दोपहर में कुछ समय के लिए धूप निकल आई। लेकिन, कुछ देर बाद ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। पिछले दो दिनों से दिन रात हो रही बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली है। लेकिन शहर में जगह-जगह जलभराव, सड़कों पर गंदगी और कीचड़ फैलने से लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है।
मंगलवार को भी शहर में बिजली घरों में लोकल फाल्ट होते रहे। दिनभर बिजली की ट्रिपिंग होने से लोगों को परेशानी हुई। बारिश से मंगलवार को भी शहर में जगह-जगह सड़कों पर जलभराव देखा गया। पूरे शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश होने से पारा गिर गया। मंगलवार को पारा कम होने से गर्मी से कुछ राहत मिली है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को भी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें