फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी गेहूं से लदा वाहन पुलिस ने कब्जे में लिया  

Thu, 28 Apr 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गेहूं से लदी डीसीएम ने मंगलवार की रात तांगे में टक्कर मार दी। इससे तांगा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उत्तराखंड के बाजपुर ले जाया गया है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने वाहन मेें भरे सरकारी गेहूं को कालाबाजारी के लिये लेकर जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने ग्रामीणोें को शांत कराकर गेहूं से भरे वाहन को कब्जे में कर लिया। 

तहसील क्षेत्र के गांव दूंदावाला निवासी तांगा चालक बब्बू मंगलवार की रात नौ बजे उत्तराखंड के बाजपुर से तांगा लेकर घर जा रहा था। जब वह स्वार-बाजपुर मार्ग स्थित गांव बिजारखाता पहुंचा तभी डीसीएम ने तांगे में टक्कर मार दी। इससे तांगा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे उत्तराखंड के बाजपुर के अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने वाहन में सरकारी गेहूं को कालाबाजारी के लिये उत्तराखंड की मंडी में ले जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि सरकारी खाद्यान्न उन्हेें नहीं मिल पा रहा है। राशन विक्रेताओं द्वारा कालाबाजारी की जा रही है। मौके पर मसवासी चौकी इंचार्ज राजीव चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंच गये।
विज्ञापन


लोगों को शांत कराकर वाहन को कोतवाली में खड़ा करा दिया। समाचार भेजे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। कोतवाली प्रभारी हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि गेहूं से लदे वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। घायल तांगा चालक की ओर से तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें