फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आज से बदलेगा मौसम, चार दिन हल्की बारिश के आसार

Wed, 10 Jun 2026 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में बुधवार से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिन हल्की बारिश और तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार की तुलना में एक डिग्री अधिक रहा। उमस और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं न्यूनतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह से ही तेज धूप रही। दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ती गई। सिविल लाइंस, कचहरी रोड और गांधी समाधि मार्ग जैसे व्यस्त इलाकों में भी दोपहर के समय सन्नाटा दिखाई दिया। घरों से बाहर निकलने वाले लोग धूप से बचाव के लिए सिर पर गमछा, स्किन ग्लव्स और चश्मे का इस्तेमाल करते नजर आए।
भीषण गर्मी के बीच लोगों ने गन्ने का रस, शीतल पेय और शरबत का सहारा लिया। बाजारों में ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ी रही।
मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि बुधवार से मौसम बदलने की संभावना है। अगले चार दिन हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें