फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्कशॉप में छात्राओं को यातायात नियम बताए

Tue, 17 Nov 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय सड़क दुर्घटना पीड़ित व्यक्ति दिवस पर रामपुर पब्लिक स्कूल में वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप में छात्राओं ने यातायात नियमों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही छात्राओं को यातायात नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर राज्यसभा सांसद डा. तजीम फात्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
विज्ञापन



रामपुर पब्लिक स्कूल की गर्ल्स विंग में आयोजित वर्कशॉप में सड़क हादसों में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। इस मौके पर मौजूद जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने छात्राओं को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों की पालन कर हम सड़क दुर्घटना के जोखिम को कई गुना कम कर सकते हैं।


इस दौरान छात्राओं ने पोस्टर व चार्ट के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। साथ ही यातायात संकेतों के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से सड़क हादसों के कारणों भी प्रकाश डाला तो वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी चर्चा की।
विज्ञापन



कार्यक्रम में कक्षा सात की छात्रा सना अकबर और निगहत ने भाषण के माध्यम से यातायात नियमों के महत्व के बारे में जानकारी दी। इसके बाद स्कूल अध्यापिका हिरा खान और सना खान ने छात्राओं को यातायात संकेतों व नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।


स्कूल प्रधानाचार्या अजरा नाज खान ने छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहा और वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतने के लिए कहा। कार्यक्रम के समापन पर यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें