रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी के पास सपा की जनसभा को संबोधित करतीं सदर विधायक डॉ. तजीन फात्मा। संवा
- फोटो : RAMPUR
रामपुर। सांसद आजम खां की पत्नी और नगर विधायक डॉ. तजीन फात्मा ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी चंदे के पैसे से बनाई गई है। यूनिवर्सिटी में हमारे बच्चे नहीं पढ़ते हैं। यूनिवर्सिटी से मैं या मेरे का परिवार का कोई सदस्य एक पैसा नहीं लेता है। यूनिवर्सिटी में गरीबों के बच्चे पढ़ते हैं। रामपुर के बच्चे पढ़-लिखकर कुछ बन न जाए इसलिए सरकार के निशाने पर यूनिवर्सिटी है।
जौहर यूनिवर्सिटी के पास जनसभा में उन्होंने कहा कि आजम खां पर कार्रवाई इस वजह से की जा रही है कि 2017 में यहां से सपा ने तीन सीटें जीती थीं। लोकसभा के चुनाव में आजम खां जीते। उन्होंने कहा कि रामपुर में कोई विकास नहीं हुआ है। आजम खां ने जो कार्य करवाया था उसके नाम बदल दिए गए। आजम खां ने जो गेट बनवाए थे उनके नाम बदलकर विकास कार्य दर्शा दिए गए। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर प्रशासन ने जो झूठे मुकदमे दर्ज किए हैं, उसमें हमें न्यायपालिका से इंसाफ मिलेगी। इस मौके पर मंच पर आजम खां के बड़े पुत्र अदीब आजम, बहू सिदरा अदीब भी मौजूद रहे।