फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नाला न होने से खौद चौराहे पर जलभराव, व्यापार प्रभावित

Mon, 06 Jul 2026 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। खौद-रामपुर रोड स्थित खौद चौराहे पर सड़क किनारे नाला न होने से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। हल्की बारिश के बाद ही दुकानों के सामने घुटनों तक पानी भर जाता है, जिससे चौराहा तालाब जैसा दिखाई देने लगता है। जलभराव के कारण राहगीरों, ग्राहकों और व्यापारियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि सड़क किनारे जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। घरों और सड़क का गंदा पानी दुकानों के सामने जमा हो जाता है। इससे ग्राहकों का आना कम हो गया है और कारोबार प्रभावित हो रहा है।
कई दुकानदारों ने सामान खराब होने की आशंका जताई है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से बदबू फैलने के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे पक्का नाला बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

0000
दुकान के आगे घुटनों तक पानी भरा रहता है। ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पाते। बदबू और मच्छरों के बीच बैठना मुश्किल हो गया है। प्रशासन को जल्द नाला बनवाना चाहिए। -भूरा पाशा
0000
सड़क का गंदा पानी दुकानों के अंदर तक पहुंच जाता है। इससे सामान खराब होने का खतरा बना रहता है। नाला न होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। -जमील अहमद
0000
जलभराव के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। बुजुर्ग और ग्राहक गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। नाली की उचित व्यवस्था जरूरी है। -अता हुसैन
0000
गंदे पानी और बदबू के कारण लोग दुकानों पर रुकना पसंद नहीं करते। जब तक पक्का नाला नहीं बनेगा, समस्या का समाधान संभव नहीं है। -साहिद सलमानी
0000
सड़क पर जलभराव को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। ग्राम पंचायत स्तर पर राहगीरों और दुकानदारों की समस्या को देखते हुए पानी निकासी के प्रयास किए जा रहे हैं। -राजा, प्रशासक खौद ग्राम पंचायत
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें