सैदनगर (रामपुर))। रामनगर बैराज से पानी छोड़े जाने और बारिश की वजह से कोसी उफान पर है। इसके बाद भी डाम के सहारे एक पार से दूसरी पार आ जा रहे हैं। उन्हें न तो पुलिस की तरफ से रोका जा रहा है और न ही सिंचाई विभाग के कर्मचारी सक्रिय हैं। ऐसे में लोग जान जोखिम में डालकर इधर उधर आ जा रहे हैं।
पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश की वजह से लगातार कोसी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। जबकि, रामनगर बैराज से भी लगातार पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार रात को भी सात हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ऐसे में नदी उफान पर आ गई है। वहीं, उन लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं, जिनके गांव कोसी नदी के किनारे स्थित हैं। इसके साथ ही लोग टांडा से रामपुर आने जाने के लिए डाम का प्रयोग कर रहे हैं। जान जोखिम में डालकर ऊंचाई से बल्लियों और दीवार के सहारे उतर रहे हैं। ऐसे में उन्हें खतरा बना हुआ है।