फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शहर से सटे घाटमपुर, प्राणपुर समेत कई इलाकों के घरों में घुसा पानी

Mon, 08 Jul 2024 10:59 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। 24 घंटे के भीतर हुई बारिश से रामपुर जिले में बाढ़ जैसे हालात हो गए है। 67.26 एमएम बारिश से कोसी नदी के आसपास गांवों में रहने वाले परिवारों की चिंता बढ़ गईं है। शहर से लेकर देहात तक के इलाकों में हुए जलभराव से लोगों के वाहन फंस गए और आम जनजीवन प्रभावित हो गया। सड़कें लबालब होने के साथ नालियां नाले जाम हो गए, जिससे सड़कों पर कीचड़ हो गया। शहर और देहात के कई क्षेत्रों में भ्रमण करने के साथ डीएम ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। बाढ़ चौकियों को चौकन्ना कर दिया गया है। देर रात तक अफसर जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

24 घंटे से लगातार हुई झमाझम बारिश से रामपुर जिले के हालात बेकाबू होने लगे हैं। जिले में 67.26 एमएम की बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया है। सुबह करीब साढ़े सात बजे से शहरी इलाकों की सड़कों पर जलभराव होने लगा। इसके साथ 15.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने मौसम में ठंडक पैदा कर दी। दोपहर 12 बजे के बाद से बारिश और तेज हो गई। कोसी नदी के आसपास गांवों में पानी भरने लगा है। इसको देखते हुए बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं गांधी समाधि की सड़कें भी पानी में डूबीं हुई हैं। कचहरी रोड की सड़कों पर नालियाें से निकली गंदगी बहने लगी। शहर के पनवड़िया, अजीतपुर, शौकत अली रोड, सिविल लाइन, नसरुल्ला खां बाजार और जीरो प्वाइंट समेत कई इलाकों में पानी भर गया। सबसे अधिक पानी घाटमपुर और श्मशान घाट इलाके में भर गया, यहां पर लोग पानी के बीच से होकर गुजरते रहे। खेतों में पानी जाने से किसानों की फसलें नष्ट हो गईं। लोगों की मकई, चरई की फसलें बर्बाद हो गईं। जलभराव और बाढ़ जैसे हालात दिखने पर प्रशासन सतर्क हो गया है। इस बीच डीएम जोगिंदर सिंह भी रामपुर के हालात देखने भ्रमण पर निकले। इस दौरान दूर-दराज के इलाके छपर्रा, रुस्तमपुर, लालपुर, प्राणपुर में जल भराव की स्थिति का जायजा लिया।
लगातार बारिश के चलते कोसी नदी से सटे गांवों के लोगों को सचेत करते हुए खाली करने के निर्देश दिए हैं, जिससे लोगों को सुरक्षित रखा जा सके। लगातार बढ़ते जल स्तर के कारण बाढ़ चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों और टीम को अलर्ट किया गया है। - जोगिंदर सिंह, डीएम
विज्ञापन

कोसी में छोड़ा गया 17494 हजार क्यूसेक पानी
24 घंटे में हुई झमाझम बारिश से शहर से लेकर गांवों तक बाढ़ जैसे हालात हैं। कोसी नदी का जल स्तर 17494 हजार क्यूसेक बढ़ गया, जिससे खेतों तक पानी पहुंच गया है। प्रशासन ने गांवों में मुनादी कराई है, जिसमें ग्रामीणों को नदियों के आसपास जाने के लिए मना किया गया। इधर, देर रात तक नदियों के जलस्तर के बारे में बाढ़ चौकियाें से जानकारी भी ली गई। नदी के किनारे बसे रवन्ना, छपर्रा, दलेलनगर, रुस्तमनगर समेत तमाम गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। गांवों के आसपास उनके खेतों तक पानी पहुंच चुका है। इसमें पसियापुर, घाटमपुर में खासतौर पर पानी काफी अधिक बढ़ गया है। इसके साथ रुस्तमपुर और छपर्रा में भी काफी अधिक पानी भर चुका है। डीएम जोगिंदर सिंह और एसपी विद्या सागर मिश्र ने रामपुर शहर, लालपुर, प्राणपुर और रुस्तमनगर छपर्रा का निरीक्षण किया है।

बिलासपुर में सबसे ज्यादा हुई 134.6 एमएम बारिश
सोमवार सुबह जारी हुए पिछले 24 घंटें के आंकड़े के अनुसार बिलासपुर तहसील क्षेत्र में सबसे ज्यादा 134.6 एमएम बारिश हुई है। जबकि स्वार क्षेत्र में 75.4 एमएम, टांडा में 71.7 एमएम, मिलक 70.2 एमएम, सदर क्षेत्र में 29.11 एमएम, शाहबाद क्षेत्र में 22.60 एमएम बारिश हुई। जिले में औसत बारिश 67.26 एमएम दर्ज की गई।

नाले पर अतिक्रमण से ईओ की फटकार
डीएम ने रामपुर शहर में अजीतपुर क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान नाले पर अतिक्रमण मिला। जिस पर जल निकासी में अवरोध उत्पन्न हुआ, जिसके चलते ईओ की फटकार लगाई गई और तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद अधिशासी अधिकारी द्वारा जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचने पर गृह स्वामी ने स्वयं अवैध अतिक्रमण हटा लिया।
विज्ञापन


टोल-फ्री नंबर जारी -
जिला मुख्यालय-0595 2350404, 9068302632, 8445161506
नहर विभाग- 05952327006
तहसील सदर - 9536419042
तहसील स्वार -8439793264
तहसील टांडा - 05953569687
तहसील बिलासपुर-05952412020
तहसील मिलक- 6396994400
तहसील शाहबाद- 9149088640
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें