फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्योमकेश योजना : 485 करोड़ के 970 भूखंड की राह खुली

Sun, 18 Oct 2026 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर विकास प्राधिकरण की पहली टाउनशिप व्योमकेश को विकसित कराने के लिए कवायद तेज कर दी गई है। आरडीए ने रामपुर में आवासीय भूखंडों की एक नई योजना के जरिये करीब 485 करोड़ रुपये के भूखंड आवंटन की तैयारी की है।
विज्ञापन

योजना में आठ श्रेणियों के 970 भूखंड शामिल किए गए हैं। योजना में भूखंडों की दर 30 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित की गई है। इस हिसाब से सबसे छोटे 72 वर्ग मीटर के भूखंड की कीमत 21.60 लाख रुपये, जबकि सबसे बड़े एक हजार वर्ग मीटर के भूखंड की कीमत तीन करोड़ रुपये होगी। योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छह नवंबर अंतिम तिथि निर्धारित की है। भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत रामपुर में आरडीए की ओर से विकसित की जा रही पहली व्योमकेश आवासीय योजना रामपुर-नैनीताल बाईपास पर स्थित है। आरडीए के विवरण के अनुसार, इसमें कुल 1289 भूखंड हैं, जिसमें से 970 भूखंडों का आवंटन होना है। इसके अलग-अलग आकार के भूखंड रखे गए हैं, ताकि आवेदक अपनी जरूरत और आर्थिक क्षमता के अनुसार विकल्प चुन सकें। योजना में सबसे अधिक 162 वर्ग मीटर आकार के 494 भूखंड हैं। इसके अलावा 200 वर्ग मीटर के 184 और 112.50 वर्ग मीटर के 127 भूखंड शामिल हैं। बड़े भूखंडों की श्रेणी में 450, 800 और एक हजार वर्ग मीटर तक के विकल्प भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

आरडीए का दावा है कि इसमें केवल भूखंड आवंटन ही नहीं, बल्कि आवासीय कॉलोनी के लिए बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। प्राधिकरण के मुताबिक, कॉलोनी की चाहरदीवारी का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि सड़क, सीवर लाइन और पार्कों का विकास अंतिम चरण में कराया जा रहा है। योजना यूपी रेरा में पहले ही पंजीकृत कराई जा चुकी है।

किस योजना में कितने भूखंड
वर्ग मीटरअनुमानित लागत-भूखंड की संख्या
72 वर्ग मीटर: 21.60 लाख रुपये — 11 भूखंड
112.50 वर्ग मीटर 33.75 लाख रुपये — 127 भूखंड
162 वर्ग मीटर: 48.60 लाख रुपये — 494 भूखंड
200 वर्ग मीटर: 60 लाख रुपये — 184 भूखंड
288 वर्ग मीटर: 86.40 लाख रुपये — 85 भूखंड
450 वर्ग मीटर: 1.35 करोड़ रुपये — 53 भूखंड
800 वर्ग मीटर: 2.40 करोड़ रुपये — 10 भूखंड
1000 वर्ग मीटर: तीन करोड़ रुपये — छह भूखंड

319 भूखंड आवंटित होने के बाद थम गया था आवंटन का पहिया
रामपुर। साल भर पहले आरडीए की ओर से कुल 1289 भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन शुरुआत में काफी तेजी से आवेदन की प्रक्रिया हुई। उस वक्त 319 भूखंड के लिए आवेदन आए थे लेकिन इसके आगे बात नहीं बन पाई और प्रक्रिया थम गई थी।

डेढ़ साल पहले शुरू की गई थी योजना
रामपुर। डेढ़ साल पहले तत्कालीन डीएम जोगिंदर सिंह ने इसको लेकर काफी रुचि दिखाई। यही वजह रही कि आरडीए ने पहली टाउनशिप के लिए भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया में तेजी दिखाई लेकिन इसके बाद प्रक्रिया सुस्त पड़ गई। अब एक बार फिर इस योजना को आगे बढ़ाने की कवायद की गई है। यह योजना कब तक जमीन पर उतरेगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। मगर, फिलहाल अब 970 भूखंडों के आवेदन के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है।

-आरडीए की व्योमकेश योजना के तहत 970 भूखंडों के आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कराई गई है। इसके तहत छह नवंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। आवंटन लॉटरी सिस्टम के जरिये होगा। -मनोज शिशोदिया, सहायक अभियंता आरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें