फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान: गांव वालों ने शहर वालों को पीछे छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर मतदान हुआ। गांवों में तमाम बूथों पर 80 फीसदी तक वोटिंग हुई, तो शहर के मतदाता इस मामले में काफी पिछड़ गए। शहर के अधिकांश बूथों पर 30 से 40 फीसदी के बीच मतदान हुआ है। यही वजह से पूरे क्षेत्र में महज 41.53 फीसदी मतदान हुआ, जो पिछले विधानसभा चुनाव की अपेक्षा काफी कम है।
विज्ञापन

21 अक्तूबर को विधानसभा उप चुनाव के तहत रामपुर सीट पर मतदान हुआ था। यूं तो हर दल और प्रत्याशी की ओर से अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की थी। प्रशासन की ओर से भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। स्कूलों, कालेजों में प्रतियोगिताओं के साथ ही जिला प्रशासन की ओर से दौड़ और कला प्रतियोगिता आयोजित की गईं थीं लेकिन, प्रशासन की यह मेहनत रंग नहीं लाई। यहां मतदान प्रतिशत में इजाफा होने के बजाए और गिर गया। 2017 के विधानसभा चुनाव में जहां इस क्षेत्र में 56.32 फीसदी मतदान हुआ था, वहीं इस बार महज 41.56 फीसदी मतदान रह गया। इसकी सबसे बड़ी वजह रही शहर के मतदाताओं ने वोट डालने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। शहर के अधिकांश बूथों पर 30 से 40 प्रतिशत तक मतदाताओं ने ही मतदान किया, जबकि ऐसे भी कई बूथ हैं, जहां महज 20 से लेकर 30 फीसदी तक वोट पड़े हैं। हालांकि, ग्रामीण मतदाताओं ने मतदान में जमकर प्रतिभाग किया। ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम बूथों पर 80 फीसदी तक मतदान हुआ है। इनमें घनश्यामपुर और मिलक सिकरौल में तो 80 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया है। जबकि, अधिकांश गांवों के बूथों पर 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। ऐसे में शहरी क्षेत्र के मतदाताओं की सुस्ती प्रत्याशियों की बैचेनी बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें