फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबनगर में ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों पर हमला

Sat, 28 Nov 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी वोटिंग को लेकर पंजाबनगर में जमकर बवाल हुआ। फर्जी वोटिंग रोकने की कोशिश करने पर भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस दौरान एक सिपाही का सिर फूट गया। इसके बाद पहुंचे भारी पुलिस बल ने हंगामा कर रही भीड़ को खदेड़ दिया। डीएम-एसपी ने भी घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन



इसके बाद यहां अफसरों की निगरानी में वोटिंग कराई गई। पहले चरण के चुनाव में कई गांव में जमकर बवाल हुआ। पंजाबनगर भी इससे अछूता नहीं रहा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पंजाबनगर गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी ने अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर फर्जी वोटिंग करानी की कोशिश शुरू कर दी।


ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इन लोगों को रोक दिया। इसी को लेकर यहां हंगामा शुरू हो गया। कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और बूथ के भीतर घुसने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने मतदान केंद्र के े गेट को बंद कर लिया।
विज्ञापन



आरोपियों ने गेट पर ही तैनात सिपाही राजेंद्र सिंह की पिटाई कर दी गई, जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस के साथ ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। प्रत्याशियों के कैंप को भी उजाड़ दिया। घायल सिपाही को जिला अस्पताल भिजवाया।


यहां घटना के बाद सन्नाटा पसर गया। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसपी साधना गोस्वामी और सीओ आले हसन समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए। टांडा के एसडीएम की मौजूदगी में मतदान कराया गया। पुलिस ने यहां से प्रधान पद के प्रत्याशी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें