टांडा। मनसब अली स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय परिषदीय विद्यालय क्रीड़ा एवं शैक्षिक प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूनियर स्तर की बालक एवं बालिकाओं की प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें चक्का फेंक में ग्राम बादली के विवेक व गोला फेंक में लखीमपुर के सचिन पहले स्थान पर रहे। विजेता बालकों को मुख्यातिथि टांडा एसडीएम विकास कुमार वर्मा ने मेडल पहनाकर व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
एसडीएम ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बीइओ ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। बीईओ बबीता सिंह ने खेलों के सफल आयोजन पर सभी शिक्षकों व संगठनों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन नफासत अली ने किया।
इस दौरान जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. राजवीर सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रेश कुमार, ब्लॉक मंत्री मोहम्मद तनवीर, जय पाल सिंह, धर्म पाल सिंह, राजीव कुमार, निर्देशलता, सीमा शर्मा, निसार हुसैन, हिमदीप सिंह, सईदुज्जफर रहमानी, मुस्तफा, अब्दुल रऊफ, डॉ. असद रहमानी, मौलाना सादिक, तस्लीम अहमद, डॉ. राकेश, अहसानुल हक, उमर फारूक आदि शिक्षक मौजूद रहे।