फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय लोगों से टोल वसूली पर ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। रामपुर-काठगोदाम हाइवे पर कोयला टोल प्लाजा में स्थानीय लोगों से टोल वसूली पर ग्रामीण भड़क गए और हंगामा करने लगे। वहीं टोल प्लाजा मैनेजर से वार्ता के दौरान यह बताए जाने पर कि एनएचएआई गाइड लाइन के अनुसार ही सभी लोगों से टोल वसूली की जाएगी और स्थानीय लोगों को 285 रुपये प्रतिमाह का पास लेना ही आवश्यक होगा। जिस पर आक्रोशित ग्रामीण स्थानीय प्रशासन व एनएचएआई पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए आंदोलन करने की चेतावनी देते हुए लौट गए।
विज्ञापन

एनएचएआई द्वारा रामपुर-काठगोदाम हाइवे का चौड़ीकरण कर फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें कोयला गांव के पास टोल प्लाजा बनाया गया है। हाइवे निर्माण का कार्य पूरा किए बिना ही करीब तीन माह पूर्व एनएचएआई द्वारा टोल वसूली पर किसान संगठन के कार्यकर्ता भड़क गए थे और रामपुर से काठगोदाम तक हाइवे का पूरा निर्माण किए जाने के बाद ही टोल वसूली किए जाने की मांग कर प्रदर्शन किया था। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए एनएचएआई व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किसान संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की थी तथा बिलासपुर बाईपास का निर्माण पूरा किए जाने तक रामपुर जनपद के वाहनों से टोल वसूली न किए जाने पर सहमति बन गई थी। वहीं सोमवार को टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा स्थानीय लोगों से भी टोल वसूली पर ग्रामीण भड़क गए व हंगामा करने लगे। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने टोल प्लाजा मैनेजर मुन्ना यादव से वार्ता की तो उन्होंने बताया कि पूर्व में टोल वसूली करने वाली कंपनी का ठेका खत्म हो गया है। अब हमारी कंपनी ने एक वर्ष तक के लिए टोल वसूली का ठेका एनएचएआई से लिया है। एनएचएआई की गाइड लाइन के अनुसार ही सभी वाहन चालकों से टोल वसूली की जा रही है। जहां तक स्थानीय लोगों का सवाल है तो स्थानीय लोग 285 रुपये प्रतिमाह का पास बनाने पर ही टोल प्लाजा से गुजर सकते हैं अन्य किसी को छूट का कोई प्रावधान नहीं है। टोल प्लाजा मैनेजर द्वारा संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर आक्रोशित ग्रामीण पूर्व की वार्ता के अनुसार एनएचएआई पर वादा खिलाफी करने का आरोप लगाते हुए वापस लौट गए। साथ ही ग्रामीणों ने हाइवे निर्माण पूरा न होने तक टोल वसूली न किए जाने के लिए आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें