फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के सामने राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, दुकान निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। नियमित निशुल्क खाद्यान्न वितरण के अंतर्गत राशन वितरण करने पहुंची क्षेत्रीय विधायक के सामने ग्रामीणों ने जमकर हंगामा कर दिया। राशन डीलर द्वारा कम राशन वितरण करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। विधायक ने तुरंत पूर्ति अधिकारी को राशन विक्रेता की जांच करने और राशन की दुकान निलंबित करने को कहा। जिस पर पूर्ति विभाग ने ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर राशन की दुकान निलंबित करते हुए निकट के गांव से संबद्ध कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील क्षेत्र के बिचपुरी संग्रामपुर गांव में नियमित निशुल्क खाद्यान्न वितरण के तहत विशिष्ट वितरण दिवस में विधायक राजबाला अपनी मौजूदगी में राशन वितरण कराने पहुंची थीं। राशन वितरण करते समय गांव के एक पक्ष के करीब 30- 40 लोगों ने विधायक के सामने ही राशन डीलर द्वारा कम राशन देने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि यूनिट के अनुसार 5 किलो के स्थान पर मात्र 4 किलो राशन दिया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का घेराव कर लिया और कार्रवाई की मांग की।
कम राशन मिलने की समस्या के चलते ग्रामीणों के रोष को देखते हुए विधायक राजबाला ने तत्काल कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को राशन विक्रेता रामपाल की जांच करने और राशन वितरण का उनका अनुबंध निलंबित करने को कहा। जिसके बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने ग्रामीणों के बयान लिए और राशन की दुकान का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण में दुकान पर राशन वितरण के मानकों के संबंध में भी पूरी जानकारी नहीं थी।जिस पर रामपाल का अनुबंध निलंबित कर बिचपुरी संग्रामपुर की राशन की दुकान तत्काल प्रभाव से मथुरापुर से अटैच कर दी गई है। साथ ही राशन विक्रेता द्वारा की जा रही अनियमितता की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन

विधायक को घेरकर विकस न कराने का भी लगाया आरोप
पटवाई। मंगलवार को बिचपुरी संग्रामपुर में राशन वितरण के दौरान हुए हंगामे पर विधायक राजबाला ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पूर्ति विभाग से जांच कराकर अनियमितता के आरोपों में घिरे राशन विक्रेता का राशन वितरण का अनुबंध निलंबित करा दिया।
इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक पर क्षेत्र में विकास न कराने का आरोप भी लगाया। जिस पर विधायक ने क्षेत्र में सीसी रोड समेत अन्य विकास कार्य शीघ्र शुरू होने की बात बताई और कहा कि सीसी रोड के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी हो गई है।
- राशन वितरण के दौरान ग्रामीणों ने राशन विक्रेता द्वारा कम राशन न देने की शिकायत की, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी से जांच कराई। जिसमें प्रारंभिक जांच और ग्रामीणों के बयान में शिकायत सही लगने पर राशन विक्रेता का राशन वितरण का अनुबंध निलंबित कर दिया गया है। गांव में सीसी रोड का निर्माण स्वीकृत हो चुका है और इसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है, जल्द ही सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
-राजबाला, विधायक - मिलक विधानसभा क्षेत्र
-राशन वितरण के दौरान एक पक्ष के लगभग कई लोग आ गए और राशन डीलर द्वारा राशन की तय मात्रा से कम वितरण करने का आरोप लगाने लगे। जिसके बाद उसकी दुकान को फिलहाल निलंबित कर दिया गया है और मथुरापुर की दुकान से अटैच कर दिया गया है। टीम गठित करने के बाद जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अजयवीर सिंह, पूर्ति निरीक्षक, शाहबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें